क्या भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली युवाओं के लिए नौकरियां पैदा कर पाएंगे
आजकल हमारे भारत देश में नौकरियां और रोजगार पहले से कम होते जा रहे हैं, हमारे देश के लिए यह एक बड़ी समस्या की बात हैं, पर क्या मोदी सरकार भारत के युवाओं के लिए पहले से ज्यादा नौकरियां पैदा कर पाएगी। भारत के सभी युवाओं को मोदी सरकार के इस नए बजट से काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन इस नए बजट में भी मोदी सरकार युवाओं के लिए कुछ खास नौकरियां पैदा नहीं कर पाई हैं, इस वजह से कुछ भारतीय युवा मोदी सरकार से काफी नाराज भी हैं। वैसे इस नए बजट में भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली जी ने यह भी दावा किया हैं कि भारत सरकार जल्द से जल्द 70 से 80 लाख नई नौकरियां युवाओं के लिए पैदा करेंगी, जिससे भारत देश में बेरोजगारी की समस्या खत्म हो जाएगी। भारत के वित...